Add parallel Print Page Options

आरोहण गीत।

1 जो लोग यहोवा के भरोसे रहते हैं, वे सिय्योन पर्वत के जैसे होंगे।
    उनको कभी कोई भी डिगा नहीं पाएगा।
    वे सदा ही अटल रहेंगे।
2 यहोवा ने निज भक्तों को वैसे ही अपनी ओट में लिया है, जैसे यरूशलेम चारों ओर पहाड़ों से घिरा है।
    यहोवा सदा और सर्वदा निज भक्तों की रक्षा करेगा।
3 बुरे लोग सदा धरती पर भलों के ऊपर शासन नहीं करेंगे,
    यदी बुरे लोग ऐसा करने लग जायें तो संभव है सज्जन भी बुरे काम करने लगें।

4 हे यहोवा, तू भले लोगों के संग,
    जिनके मन पवित्र हैं तू भला हो।
5 हे यहोवा, दुर्जनों को दण्ड दे,
    जिन लोगों ने तेरा अनुसरण छोड़ा तू उनको दण्ड दे।

इस्राएल में शांति हो।